Google

खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 मार्च 2011

रितिक से अभिनय के गुर सीखेंगे आमिर

रितिक से अभिनय के गुर सीखेंगे आमिर



मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के अभिनय का लोहा सभी मानते हैं, लेकिन अब वह अपनी अगली फिल्म धूम 3 के लिए रितिक रोशन से अभिनय के कुछ गुर सीखना चाहते हैं ताकि वह इस भूमिका के साथ पूरा न्याय कर सकें। फिल्म में आमिर एक खलनायक का किरदार निभाएंगे।

रितिक ने धूम 2 में खलनायक की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी। इसे देखते हुए आमिर अपने किरदार से जुड़े कुछ पहलुओं पर रितिक से चर्चा करना चाहते हैं।

एक सूत्र ने बताया, आमिर और रितिक के बीच रिश्ते पहले से अच्छे हैं, लेकिन ऐसी निकटता दोनों के बीच कभी नहीं थी। आमिर ने कभी रितिक के अभिनय के बारे में बात नहीं की थी। अब वह उनकी खूब तारीफ करते हैं। धूम 3 की शूटिंग आरंभ करने से पहले वह रितिक के साथ बैठकर कुछ बिंदुओं पर बातचीत करना चाहते हैं।

हाल ही में एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान 46 वर्षीय आमिर ने कहा था कि वह इस नए अभिनेता से अभिनय के गुर सीखने को लेकर उत्सुक हैं।

रितिक के बारे में आमिर ने कहा था, रितिक हमारे यहां के सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक हैं। वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। मैं उनसे अभिनय के कुछ गुर सीखना चाहता हूं।

बुधवार, 9 मार्च 2011

कट्रीना और ऐश्वर्या में हीरोइन बनने की जंग

कट्रीना और ऐश्वर्या में हीरोइन बनने की जंग



मुंबई। सलमान की पूर्व गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय और वर्तमान सखी कट्रीना कैफ में हीरोइन बनने की होड़ लगी है। दरअसल ये दोनों ही निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म हीरोइन में हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का किरदार निभाना चाहती हैं।

खबर है कि मधुर ऐश्वर्या के पक्ष में हैं। मगर निर्माता को इस किरदार के लिए कट्रीना ज्यादा पसंद हैं। दोनों अभिनेत्रियां किसी भी तरह यह फिल्म हासिल करना चाहती हैं। वैसे इस फिल्म को लेकर करीना कपूर के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन उन्होंने फिल्म के किरदार और उनकी असल जिंदगी में समानता को लेकर ना कर दी थी। अब देखना यह है कि ऐश और कैट में से बाजी किसके हाथ लगती है?